Brutal Murder Love Affair Dispute : सिंगरौली: प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमी की निर्मम हत्या, प्रेमिका सहित पूरा परिवार गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Brutal Murder Love Affair Dispute : सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का तरीका इतना बर्बर था कि सुनकर हर किसी की रूह कांप जाए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका, उसकी मां, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के दबाव पर रची साजिश मृतक संदीप यादव और आरोपी पूजा पनिका के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध थे। इसी बीच पूजा का रिश्ता उत्तर प्रदेश के ओबरा में तय हो गया। जब संदीप ने इस शादी का विरोध किया और पूजा पर खुद से शादी करने का दबाव बनाया, तो युवती ने यह बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद पूरा परिवार एकजुट हुआ और संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली हत्या 27-28 फरवरी की दरम्यानी रात, पूजा ने संदीप को बहाने से अपने घर बुलाया। योजना के मुताबिक, पहले उसे समझाने का नाटक किया गया, लेकिन जब वह नहीं माना, तो आरोपियों ने उसे बिजली के तार से करंट लगाया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हैवानियत की हद तो तब हो गई जब आरोपी भोलानाथ पनिका ने कुल्हाड़ी से संदीप का बायां पैर काट दिया। युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपियों ने उसे गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके कपड़े भी जला दिए।

वैज्ञानिक जांच से खुला राज 28 फरवरी की सुबह ग्रामीण उसे बेहोशी की हालत में खेत में मिले, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल और फिर जबलपुर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी मनीष खत्री ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो आरोपियों ने आंगन और कमरे को गोबर से लीपा हुआ था, लेकिन एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वॉड की मदद से खून के निशान मिल गए, जिससे पूरा राज खुल गया।

गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने भोलानाथ पनिका, मेलासागर पनिका, पूजा पनिका और मुन्नी देवी पनिका को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लाठी और बिजली का तार बरामद किया है। 7 मार्च को सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *