Mahasamund rape case: “चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा” पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Mahasamund rape case

Mahasamund rape case: महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया है।

Mahasamund rape case: पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत और प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Mahasamund rape case: बताया जा रहा है कि नरेंद्र नयन शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र का निवासी है। वह कथावाचन और ज्योतिष से जुड़े कार्यक्रमों के कारण लोगों के बीच काफी परिचित रहा है। स्थानीय स्तर पर उसे “चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा” के नाम से भी जाना जाता है।

Mahasamund rape case: महासमुंद पुलिस की टीम ने आरोपी को सिलयारी से गिरफ्तार कर बागबाहरा लाया। आरोपी की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए मामले को चर्चित माना जा रहा है।

Mahasamund rape case: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *