Sehore News : ब्रहम सिंह मेवाड़ा/ सीहोर : सीहोर। जिले के पार्वती थाने के ग्राम बांदरिया हाट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां 6 वर्षीय वेदिका सोलंकी पुत्री जीवन सिंह सोलंकी को सोते समय घर पर ही सांप ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए जिला शासकीय अस्पताल सीहोर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम में रखा गया है।

