Security Protocols : राहुल गांधी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, CRPF ने खड़गे को लिखा पत्र

0
210

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीआरपीएफ वीवीआईपी सुरक्षा के प्रमुख सुनील जून ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘येलो बुक प्रोटोकॉल’ के उल्लंघन पर आपत्ति जताई है। यह पत्र 10 सितंबर को भेजा गया था।

पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी बार-बार Z+ with ASL कैटेगरी की सुरक्षा गाइडलाइन का पालन नहीं करते। खासतौर पर बिना पूर्व सूचना विदेश यात्रा पर जाने को गंभीर लापरवाही बताया गया है। नियमों के मुताबिक, विदेश यात्रा की जानकारी कम से कम 15 दिन पहले सुरक्षा एजेंसी को देना अनिवार्य है।

Read news : Tikamgarh Crime : टीकमगढ़ में सीमेंट व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीआरपीएफ ने आरोप लगाया कि बीते 9 महीनों में राहुल गांधी 6 बार विदेश दौरे पर गए, लेकिन किसी भी यात्रा की सूचना एजेंसी को पहले से नहीं दी। इनमें इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और हालिया मलेशिया दौरा शामिल है।

Read News : Singrauli News : सिंगरौली जिले के माडा रेंज में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और अवैध कब्जा जिम्मेदार अधिकारी क्यों बने अंजान..?

एजेंसी का कहना है कि इन यात्राओं से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और राहुल गांधी की जान को खतरा बढ़ा। पत्र में कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया गया है कि राहुल गांधी को सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Share The News
Previous articleTikamgarh Crime : टीकमगढ़ में सीमेंट व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Next articleOpen Borders : भारत-नेपाल ओपन बॉर्डर का राज़, 1950 के समझौते से खुला रास्ता
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here