Thursday, May 14, 2026
23.1 C
Raipur

Indian software : देसी मैसेंजर Arattai हुआ ऐप स्टोर पर नंबर-1, WhatsApp को टक्कर देने को तैयार

नई दिल्ली। भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho का मैसेंजर ऐप Arattai अब ऐप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर-1 पर पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक पोस्ट के कुछ समय बाद ऐप के डाउनलोड में तेजी आई, जिससे इसका यूजर बेस काफी बढ़ गया।

Arattai मैसेंजर अपने आप में खास है। यह लो कॉन्फ़िग्रेशन वाले स्मार्टफोन और कमजोर नेटवर्क एरिया में भी बेहतर काम करता है। ऐप में WhatsApp जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं, हालांकि अभी एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन सुविधा नहीं है। ऐप का नाम तमिल शब्द Arattai से लिया गया है, जिसका मतलब हिंदी में चिटचैट या बातचीत होता है।

Read More : Awarapan 2 : इमरान हाशमी ने शुरू की आवारापन 2 की शूटिंग…

Zoho ने Arattai को जनवरी 2021 में लॉन्च किया था। शुरू में यह ऐप केवल Zoho स्टाफ के लिए था, लेकिन बाद में इसे प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया। शुरूआत धीमी रही, लेकिन अब तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

यूजर एक्सपीरियंस की बात करें तो ऐप में लॉगिन प्रोसेस WhatsApp जैसा ही है। नीचे की ओर पांच ऑप्शन दिए गए हैं—स्टोरीज, मीटिंग, मैसेजिंग, कॉल्स और सेटिंग्स। मीटिंग फीचर से आने वाली मीटिंग्स को देखा जा सकता है। हालांकि वॉलपेपर और थीम में अभी कुछ सीमितताएं हैं।

Read More : Caste corruption : डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले : ‘जाति, भ्रष्टाचार और क्राइम से बिहार को बर्बाद करने वालों को जनता मौका नहीं देगी’

कंपनी ने कहा कि कई यूजर्स को OTP प्राप्त करने में देरी हो रही है और कुछ OTP रिक्वेस्ट फेल भी हो रही हैं। यह समस्या जल्द ही ठीक कर दी जाएगी।

यदि Arattai की लोकप्रियता इसी तरह बढ़ती रही, तो यह WhatsApp के यूजर बेस को चुनौती देने वाला पहला स्वदेशी मैसेंजर बन सकता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories