Chhattisgarh Swine Flu H1N1: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 37 एक्टिव केस, रायपुर 66 मामलों के साथ सर्वाधिक प्रभावित जिला

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh Corona Infection: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के दो जिलों—रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में पहले से ही स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले सामने आ रहे थे, ऐसे में कोरोना के नए मरीज चिन्हित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज की स्थिति सामान्य है और उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि राजनांदगांव में मिले मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग दोनों मामलों में निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रख रहा है। संक्रमित मरीजों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है और जांच के लिए उनके सैंपल लैब भेजे गए हैं।

Read More : MP News: निवाड़ी में बकरी चोरी के मामले पर सवाल, चार युवकों पर आरोप और कबूलनामे का दावा; कार्रवाई सिर्फ एक पर

एक तरफ जहां कोरोना ने दस्तक दी है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण भी लगातार बना हुआ है। 1 जनवरी 2026 से 1 सितंबर 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 158 H1N1 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 37 मरीज वर्तमान में एक्टिव हैं।

जिला (District) कुल H1N1 मामले (Total Cases) एक्टिव केस (Active Cases)
रायपुर (Raipur) 66 8
बिलासपुर (Bilaspur) 20 0
दुर्ग (Durg) 17 9 (सर्वाधिक एक्टिव)
रायगढ़ (Raigarh) 10 3
धमतरी (Dhamtari) 9 1
कोरबा (Korba) 9 4
अन्य 13 प्रभावित जिले 27 12
कुल योग (Total CG) 158 37

Read More : MP News: लगातार बारिश से सिन्दूर सागर तालाब ओवरफ्लो, 1000 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न होने का दावा; गांवों में बढ़ा जलभराव

जिलों के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो रायपुर 66 मामलों के साथ सर्वाधिक प्रभावित रहा है। हालांकि, मौजूदा एक्टिव केस की संख्या के मामले में दुर्ग जिला 9 मरीजों के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर है। इसके अतिरिक्त बस्तर और राजनांदगांव में 2-2 एक्टिव मरीज हैं, जबकि बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, जशपुर, कांकेर, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सूरजपुर में 1-1 एक्टिव मरीज का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि बलरामपुर, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कोरिया, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा सहित 11 जिलों में H1N1 का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Read More : Dr Sarvepalli Radhakrishnan Education Philosophy Career: दार्शनिक से लेकर उपराष्ट्रपति और देश के राष्ट्रपति तक, जानें कितने पढ़े-लिखे थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

दोहरे संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से पैनिक न होने और सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क व दूरी बनाए रखने, सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराने की सलाह दी है। स्वास्थ्य अमला स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *