Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh BJP Organizational Appointment 2026: भाजपा ने कसी सांगठनिक कसावट, विभिन्न प्रकोष्ठों...

Chhattisgarh BJP Organizational Appointment 2026: भाजपा ने कसी सांगठनिक कसावट, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों व संयोजकों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

Chhattisgarh BJP
Chhattisgarh BJP

रायपुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh BJP Cell Incharges List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छत्तीसगढ़ ने संगठन में कसावट लाते हुए अपने 15 विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों, संकुल संयोजक तथा सहसंयोजक के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने इस आशय का आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी यह नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रकोष्ठों में अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए सामाजिक, आर्थिक, चिकित्सा, व्यापार, कानूनी और किसान-सहकारिता जैसे वर्गों में पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है।

Read More : MP News: दमोह में दिनदहाड़े शराब की खेप पकड़ी गई, बोलेरो से पांच पेटी प्लेन शराब जब्त; पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

भाजपा प्रकोष्ठों के प्रभारियों की पूरी सूची

क्र. प्रकोष्ठ का नाम नियुक्त प्रभारी
1 मछुआरा प्रकोष्ठ श्री कृष्णबिहारी जायसवाल
2 झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री योगेश लाम्बा
3 आर्थिक प्रकोष्ठ श्री राजेश अग्रवाल
4 एनजीओ प्रकोष्ठ श्री एस.डी. बड़गैया
5 बुनकर प्रकोष्ठ श्रीमती सीमा साहू
6 विधि प्रकोष्ठ श्री जयप्रकाश चंद्रवंशी
7 चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. ललित माखीजा
8 व्यापार प्रकोष्ठ श्री श्रीचंद सुंदरानी
9 व्यवसायी प्रकोष्ठ श्री प्रदीप सिंह
10 आर.टी.आई. प्रकोष्ठ डॉ. विजयशंकर मिश्रा
11 सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुश्री मोना सेन
12 पंचायत प्रकोष्ठ श्रीमती श्वेता शर्मा
13 नगरीय निकाय प्रकोष्ठ श्री देवजी भाई पटेल
14 शिक्षा प्रकोष्ठ श्री राजेश साहू
15 सहकारिता प्रकोष्ठ श्री विक्रांत सिंह

Read More : ऑटो सेक्टर में आया बिक्री का तूफान! Maruti सबसे आगे, Mahindra और Tata ने मचाई धूम

सूची में प्रमुख नियुक्तियों की बात करें तो पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को व्यापार प्रकोष्ठ, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ तथा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र में चर्चित चेहरा सुश्री मोना सेन को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

चिकित्सा क्षेत्र में पहचान रखने वाले डॉ. ललित माखीजा को चिकित्सा प्रकोष्ठ और डॉ. विजयशंकर मिश्रा को आर.टी.आई. प्रकोष्ठ की कमान दी गई है। संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से आने वाले समय में पार्टी के जनसंपर्क और सांगठनिक अभियानों को गति मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here