Dog Dressed As Krishna Dispute: स्वान को पहनाई कृष्ण की वेशभूषा; इंदौर में उठी एफआईआर और कार्रवाई की मांग

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Dog Dressed As Krishna Dispute: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध रीगल तिराहे पर जन्माष्टमी पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि एक स्वान (कुत्ते) को भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा पहनाकर, उसे पालने में झूला झुलाया गया तथा माखन-मिश्री खिलाकर बाकायदा पूजा-अर्चना की गई। सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने इसे सीधे तौर पर अपनी धार्मिक आस्था और भावनाओं का अपमान करार देते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रीगल तिराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सनातन धर्मावलंबी पंडित राजेश शास्त्री ने किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जन्माष्टमी सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र और आस्था से भरा पर्व है। इस प्रकार की हरकतों से करोड़ो श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More : Raipur Jewellers Robbery Plot Busted: कचना में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की साजिश नाकाम; पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पंडित राजेश शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर इस कृत्य में संलिप्त दोषियों तथा संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट के संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक प्रमुखों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर पूरे साधु-संत समाज को एकजुट कर व्यापक स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More : Raigarh Drunk Ambulance Crash: अनियंत्रित एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी; नशे में धुत मिला चालक, बाल-बाल बचे लोग

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो अपलोड किया गया है, उसकी गहनता से साइबर जांच कराई जाए और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

Read More : MP News: NH-719 पर फिर गोवंश बना हादसे की वजह, बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कैंटर एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने और व्यूज पाने के उद्देश्य से इस तरह की सामग्री पोस्ट किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इंदौर प्रशासन ने मामले की जांच कराने और वैधानिक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और इसके मूल स्रोत की जांच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *