Singrauli Coal Adulteration News : सिंगरौली में ‘भस्सी खेल’ का बड़ा खुलासा: महावीर कोल वासरी पर कोयले में मिलावट का आरोप; रेलवे रैक से ट्रकों तक फैला अवैध नेटवर्क

VIKASH KHALKHO

Singrauli Coal Adulteration News : सिंगरौली: ऊर्जा धानी सिंगरौली एक बार फिर कोयले के अवैध कारोबार को लेकर चर्चा में है। इस बार गोरबी महदेईया रेलवे साइट पर ‘भस्सी’ (कोयला अवशेष) को शुद्ध कोयले में मिलाकर खपाने का एक संगठित गोरखधंधा सामने आया है। स्टिंग ऑपरेशन और स्थानीय दावों के अनुसार, महावीर कोल वासरी से निकलने वाली भस्सी को रात के अंधेरे में कोयले में मिलाया जाता है और फिर ट्रकों के जरिए औद्योगिक इकाइयों तक सप्लाई कर दिया जाता है।

गुणवत्ता और राजस्व को भारी चपत: विशेषज्ञों का मानना है कि कोयले में भस्सी की मिलावट न केवल इसकी गुणवत्ता (G-Grade) को गिरा रही है, बल्कि ताप विद्युत गृहों और भारी मशीनों को भी नुकसान पहुँचा रही है। यह खेल केवल संसाधनों की चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे शासन को मिलने वाले राजस्व में भी बड़ी सेंध लगाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि रेलवे, एनसीएल और खनिज विभाग की नाक के नीचे यह सब होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

‘जैन जी’ का नाम चर्चा में, रसूखदारों का संरक्षण! क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कुछ रसूखदार लोग सक्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार, एक प्रभावशाली व्यक्ति ‘जैन जी’ का नाम इस मामले में प्रमुखता से लिया जा रहा है, जिनके संरक्षण में यह ‘भस्सी खेल’ लंबे समय से फल-फूल रहा है। ग्रामीण इस प्रदूषण और धूल से परेशान हैं, लेकिन माफिया के डर और प्रशासनिक उदासीनता के कारण उनकी आवाज दबी हुई है। सामाजिक संगठनों ने अब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *