mp news: सिंगरौली में सनसनी, हादसे के बाद 1.60 लाख का ‘समझौता’, बिचौलियों पर रकम हड़पने का आरोप

Parivesh

mp news: सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद समझौते के नाम पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है।आदिवासी परिवार का आरोप है कि मृत महिला के केस को दबाने के लिए 1.60 लाख रुपये का चेक दिया गया, लेकिन बिचौलियों ने ही पूरी रकम हड़प ली।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रसाद कोल की मां की सड़क हादसे में मौत के बाद आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के तहत चेक दिया गया था।आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बैंक प्रक्रिया का हवाला देकर चेक अपने पास ले लिया और बाद में पैसे देने से मुकर गए।

mp news: पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो उसे धमकाया गया। यहां तक कि थाने में शिकायत देने के बाद भी रास्ते में रोककर शिकायत की कॉपी छीन ली गई और जान से मारने की धमकी दी गई।.

mp news: मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

MP NEWS: बुरहानपुर में गौ सम्मान रैली, गोवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *