Naigarhi Police Station : कानून का ‘हथियार’ या पति पर प्रहार? मऊगंज में तलाक की अर्जी के बाद पत्नी ने पूरे ससुराल पर ठोक दिया दहेज उत्पीड़न का केस

VIKASH KHALKHO

Naigarhi Police Station : मऊगंज (नईगढ़ी): जिले के शिवराजपुर ग्राम निवासी बुजुर्ग इंद्रजीत शर्मा उम्र के आखिरी पड़ाव में अपने परिवार की मर्यादा और कानूनी उलझनों को सुलझाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। मामला उनके बेटे विजय शर्मा के वैवाहिक जीवन से जुड़ा है, जिसका विवाह 14 फरवरी 2025 को रतहरा निवासी रेखा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था।

ससुराल पक्ष का आरोप है कि विवाह के तुरंत बाद ही रेखा का व्यवहार अप्रत्याशित और हिंसक होने लगा। परिजनों के अनुसार, रेखा छोटी-छोटी बातों पर बच्चों पर चीखना, खुद को कमरे में कैद कर आत्महत्या की धमकी देना और रसोई घर में तोड़फोड़ जैसी हरकतें करने लगी। इन घटनाओं की जानकारी रेखा के मायके वालों को भी दी गई, लेकिन आरोप है कि उन्होंने समस्या सुलझाने के बजाय चुप्पी साध ली।

विवाद की स्थिति तब और गंभीर हो गई जब विजय अपनी पत्नी रेखा के साथ इंदौर गया। आरोप है कि वहां रेखा ने न केवल पति के साथ मारपीट की, बल्कि अपार्टमेंट के भीतर सार्वजनिक रूप से विवाद और तोड़फोड़ कर अप्रिय स्थिति निर्मित कर दी। पत्नी के इस व्यवहार से तंग आकर विजय शर्मा ने अंततः रीवा न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

जैसे ही तलाक का मामला न्यायालय पहुँचा, रेखा और उसके परिजनों ने कथित तौर पर जवाबी हमला करते हुए पूरे ससुराल पक्ष पर मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। पीड़ित इंद्रजीत शर्मा का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और बदले की भावना से प्रेरित है। अब यह मामला स्थानीय पुलिस और न्यायालय के बीच है, जहाँ न्याय की उम्मीद में एक बुजुर्ग पिता दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *