Pratima Bagri Bhai : विदिशा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अनुसूचित जाति विभाग ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ‘गांजा तस्करी और फर्जी जाति प्रमाण पत्र’ का आरोप

0
66

Pratima Bagri Bhai : विदिशा। मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने आज राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। विभाग के अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन मंत्री के भाई को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने और मंत्री के परिवार पर कथित तौर पर नशे के कारोबार में संलिप्तता के आरोपों को लेकर किया गया।

 

Pratima Bagri Bhai : गांजा तस्करी और फर्जीवाड़े का आरोप
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा है कि मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई को हाल ही में सतना पुलिस ने 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री के परिवार के अन्य लोग भी पूर्व में नशीले पदार्थ बेचने के मामलों में पकड़े जा चुके हैं, जो राज्य सरकार के ‘नशा माफिया’ को संरक्षण देने के आरोपों को बल देता है।

एक और गंभीर आरोप लगाते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री प्रतिमा बागरी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के दबाव में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर जल्द ही उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दाखिल करने की बात भी कही गई है।

Pratima Bagri Bhai : विरोध प्रदर्शन में शामिल नेता
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार के साथ-साथ श्री मोहित रघुवंशी (जिलाध्यक्ष विदिशा कांग्रेस), श्री जगन्नाथ अहिरवार, श्री सुभाष बोहत (पूर्व प्रत्याशी), श्री अरुण अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी को पद से बर्खास्त करने की मांग की और आरोप लगाया कि नशा कारोबार से जुड़े लोगों का बचाव कर बीजेपी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here