Saturday, September 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Cherital Khinni Basti : चेरीताल खिन्नी बस्ती को मिलेगी बदहाली से निजात,...

Cherital Khinni Basti : चेरीताल खिन्नी बस्ती को मिलेगी बदहाली से निजात, विधायक अभिलाष पांडे ने किया सड़क-नाली निर्माण का भूमि पूजन

Cherital Khinni Basti : जबलपुर। जबलपुर के चेरीताल वार्ड की खिन्नी बस्ती के रहवासियों को वर्षों से बारिश के दौरान सड़क और नाली की बदहाल स्थिति से जूझना पड़ रहा था। अब उन्हें इस समस्या से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने आज (शनिवार) बस्ती पहुंचकर लाखों रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में फूल बरसाकर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे का भव्य स्वागत किया। बस्तीवासियों ने लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए विधायक का आभार जताया।

Cherital Khinni Basti : बारिश की समस्या का होगा समाधान
विधायक अभिलाष पांडे ने भूमि पूजन के बाद कहा, “खिन्नी बस्ती के लोगों को हर साल बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हमने इस समस्या को गंभीरता से लिया और अब यहां सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलें।”

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रहवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here