Indore News : इंदौर में डिजिटल अरेस्ट गिरोह का बड़ा खुलासा, लाओस में पासपोर्ट जब्त कर भारतीयों से साइबर फ्रॉड कराता था नेटवर्क

Indore News : इंदौर : इंदौर में हुए डिजिटल अरेस्ट के मामले में गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है दोनों ही आरोपी गिरोह के लिए लाओस में बैठकर भारतीय और अमेरिकी नागरिकों को टारगेट करते थे, दोनों भारत से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करने पहुंचे थे लेकिन लाओस में सक्रिय गिरोह ने दोनों के पासपोर्ट जब्त कर उन्हे डिजिटल अरेस्ट के काम में लगा दिया था। भारत और अमेरिका द्वारा बनाए गए दबाव के बाद हुई छापेमारी में दोनों वहां से भागकर भारत पहुंचे थे जहां से इंदौर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

Indore News : पिछले साल दिसंबर के महीने में राऊ निवासी एक महिला के साथ हुई एक करोड़ 60 लाख रुपए की डिजिटल अरेस्ट की घटना के बाद पुलिस में इस मामले में करीब 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसके साथ ही विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर क्राइम नेटवर्क में फंसाए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Indore News : जिनमें से एक के खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था। जानकारी के अनुसार आरोपी परतस उर्फ कैलाश बीस नवंबर को विदेश से लौटते ही एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी गुजरात के वापी का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सौरव एक साल तक लाओस और म्यांमार के गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र में स्थित साइबर क्राइम कैंप में काम कर चुका है। यह क्षेत्र चीन समर्थित ठगों का बड़ा हब माना जाता है, जहां से भारत और अमेरिका से हजारों युवाओं को फंसाकर जबरन साइबर फ्रॉड कराया जाता है।

Indore News : आरोपियों ने पुलिस के बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर विदेशों में नौकरी और थाईलैंड एंट्री वीजा के नाम पर युवाओं को बुलाया जाता है। इसके बाद एजेंट उन्हें अवैध तरीके से लाओस, म्यांमार और कंबोडिया भेज देते हैं, जहां पासपोर्ट जब्त कर उनसे ठगी करवाई जाती है। गिरफ्तार आरोपी उन लोगों में शामिल था जिन्हें कुछ माह पहले भारतीय एजेंसियों ने बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत वापस लाया था, लेकिन वह दोबारा भागकर म्यांमार चला गया था।

Indore News : पुलिस के अनुसार अभी कई एजेंटों और विदेशी नेटवर्क के संचालनकर्ताओं की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सौ से अधिक युवाओं को इसी तरीके से विदेश भेजकर ठगी कराई गई है। मामले में और गिरफ्तारियां संभावित हैं।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories