Major industrial accident Prakash Industries : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा औद्योगिक हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर झुलसे

Sanjay Sahu
Major industrial accident Prakash Industries

Major industrial accident Prakash Industries : जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार देर रात बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। संयंत्र के आईएफडी परिसर स्थित 15 टन ओल्ड शेड में फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने से वहां कार्यरत तीन ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद संयंत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Major industrial accident Prakash Industries : जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। फर्नेस के पंचर होने के बाद तीनों श्रमिक इसकी चपेट में आ गए और बर्न इंजरी का शिकार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को कंपनी के व्यवसायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कंपनी की एंबुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-9, भिलाई रेफर किया गया।

Major industrial accident Prakash Industries : घायलों की पहचान गेंद राम पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल (दोनों निवासी पलारी खुर्द) और पंचराम यादव (निवासी चांपा) के रूप में हुई है। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में पेंचिंग बारी मेन के पद पर कार्यरत थे।

Major industrial accident Prakash Industries : घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन ने तत्काल चांपा थाना पुलिस को दी। प्रबंधन द्वारा पुलिस को भेजी गई सूचना में बताया गया कि फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने के कारण हादसा हुआ, जिसमें तीनों श्रमिक झुलस गए।

Major industrial accident Prakash Industries : सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, जबकि घायल श्रमिकों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *