HomeJobsइंडिया पोस्ट GDS भर्ती सहित लैब असिस्टेंट और JE- AAO में भी...

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती सहित लैब असिस्टेंट और JE- AAO में भी बंपर वैकेंसी, यहां जानें देश में कहाँ-कहाँ मिलेगी सरकारी नौकरी

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : जनवरी 2026 का महीना नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। महीने की शुरुआत में जहां बड़ी सरकारी नौकरियों की घोषणा हुई थी, वहीं जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी बंपर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। 31 जनवरी को इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इसके अलावा, राजस्थान में लैब असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर (JE) और सहायक लेखाधिकारी (AAO) समेत कई पदों पर भर्ती के अवसर युवाओं के लिए उपलब्ध हैं।

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026: महाराष्ट्र-यूपी में सबसे ज्यादा वैकेंसी

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 31 जनवरी को जारी होगा। इस भर्ती के तहत कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 23 राज्यों में आयोजित इस भर्ती में सबसे अधिक पद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भरे जाएंगे। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और पदों की संख्या के विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

Read More : India-EU FTA से खुला वैश्विक कार बाजार! BMW, Mercedes और Audi की कारें भारत में होंगी सस्ती

राजस्थान RIICO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए RIICO भर्ती 2026 बड़ी खबर है। राजस्थान औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने जूनियर इंजीनियर और सहायक लेखाधिकारी समेत कुल 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है।

राजस्थान में 804 लैब असिस्टेंट भर्ती

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत कुल 804 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह मौका 12वीं पास युवाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here