Taekwondo players : ‘ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा सम्मान’– ताईक्वांडो खिलाड़ियों से भेंट में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव

VIKASH KHALKHO

संवाददाता – हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाक़ात की।

Read news : Bihar-Bidi : गालीकांड के बाद नया विवाद : ‘बिहार-बीड़ी’ पोस्ट पर कांग्रेस घिरी, BJP ने लगाया अपमान का आरोप

खिलाड़ियों ने मंत्री अरुण साव को अपनी उपलब्धियों से अवगत कराते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के अभाव की समस्याएँ साझा कीं। इस अवसर पर हिना उजवाने, राधिका यादव, रागिनी कवर, संजना निषाद, राजेंद्र कवर, डी. होमेश राव, अंश उजवाने सहित कई युवा खिलाड़ी मौजूद थे। खिलाड़ियों के कोच गौतम लीलहारे और कराटे नेशनल चैम्पियन विकास सहारे भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया और ग्रामीण बच्चों को भोजन भी कराया। उन्होंने खिलाड़ियों के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को पूरा सम्मान और बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

खिलाड़ियों ने बताया कि एक दिन पूर्व उन्होंने भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी से मुलाक़ात कर अपनी समस्याएँ साझा की थीं। मंत्री से भेंट का अवसर मिलने पर उन्होंने भंडारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read news : CG NEWS : 14 के फेर में फंसी साय सरकार, कांग्रेस ने ठोका हाईकोर्ट में केस…

इस मौके पर विवेक मोनू भंडारी ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को अतिरिक्त खेल मंत्रालय का प्रभार मिलने पर राजनांदगांव जिला संघ की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और सुविधाएँ मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अवसंरचना और संसाधनों के विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *