CG NEWS : 14 के फेर में फंसी साय सरकार, कांग्रेस ने ठोका हाईकोर्ट में केस…

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गया है। कांग्रेस ने इस बार 11 से बढ़ाकर 14 किए गए मंत्रियों की संख्या के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर आगामी सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।

CG NEWS : लंबे इंतजार के बाद 20 अगस्त को मुख्यमंत्री साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था, जिसमें तीन नए मंत्री- गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को शपथ दिलाई गई थी। इस विस्तार के साथ ही कुल मंत्रियों की संख्या 14 हो गई थी।

कांग्रेस ने क्यों दायर की याचिका?

कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने यह याचिका दायर की है। उनका तर्क है कि संविधान के अनुच्छेद 164 (1क) के अनुसार, मंत्रियों की संख्या विधानसभा की कुल सीटों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिसके हिसाब से अधिकतम 13 मंत्री ही हो सकते हैं। 14 मंत्रियों की नियुक्ति को कांग्रेस ने संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन बताया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की जा चुकी है, जिसकी सुनवाई अभी जारी है। अब कांग्रेस की इस नई याचिका के बाद सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *