Bihar-Bidi : गालीकांड के बाद नया विवाद : ‘बिहार-बीड़ी’ पोस्ट पर कांग्रेस घिरी, BJP ने लगाया अपमान का आरोप

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली – बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार विवादों में फंसती जा रही है। पीएम मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस की केरल इकाई के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल, जीएसटी सुधार को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए केरल कांग्रेस ने एक चार्ट पोस्ट किया और उसमें बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी। पोस्ट में लिखा था – “बीड़ी और बिहार, दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं. अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।”

Read news : CG NEWS : 14 के फेर में फंसी साय सरकार, कांग्रेस ने ठोका हाईकोर्ट में केस…

यह पोस्ट भले ही बाद में हटा दिया गया हो और कांग्रेस ने माफी भी मांग ली, लेकिन बीजेपी और जेडीयू ने कांग्रेस पर बिहार और बिहारी जनता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

बीजेपी का पलटवार:

  • बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान। यही कांग्रेस का असली चरित्र है।”

  • प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे “दुखद और आपत्तिजनक” बताया और राहुल गांधी से जवाब मांगा।

  • प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सवाल उठाया कि क्या तेजस्वी यादव इस टिप्पणी का समर्थन करते हैं।

Read news : Warning to Europe : भारत पर टैरिफ के बाद यूरोप पर ट्रंप का दबाव, बोले– चीन को भी आर्थिक झटका देना होगा

विवाद की वजह:
जीएसटी चार्ट में दिखाया गया कि सिगरेट और सिगार पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, तंबाकू पर भी 40% टैक्स लगाया गया है, लेकिन बीड़ी पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है। इसी पर कांग्रेस की केरल इकाई ने बिहार का नाम जोड़कर पोस्ट किया।

सियासी असर:
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह बयान पार्टी को भारी पड़ सकता है। बीजेपी-जेडीयू इस मुद्दे को “बिहार का अपमान” बताकर जनता के बीच भुनाने में जुट गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *