Minister Kunwar Vijay Shah : मंत्री को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कर्नल कुरैशी पर दिए बयान को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

Sanjay Sahu

Minister Kunwar Vijay Shah : नई दिल्ली। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि मंत्री के बयान ने न्यायिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया है और अब कोर्ट उनके धैर्य की परीक्षा नहीं लेना चाहता।

Minister Kunwar Vijay Shah : सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत को मंत्री विजय शाह की मंशा पर संदेह है। अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि क्या मंत्री ने अब तक सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और क्या एसआईटी ने उन लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनकी भावनाएं इस बयान से आहत हुई हैं।

 

READ MORE: Cash scandal : जज यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, अदालत ने कहा – रिपोर्ट पर आपत्ति थी तो पहले क्यों नहीं पहुंचे कोर्ट…

Minister Kunwar Vijay Shah : एसआईटी की ओर से अदालत को बताया गया कि अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और वायरल वीडियो क्लिप की भी जांच की जा चुकी है। एसआईटी का कहना है कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट को 13 अगस्त तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Minister Kunwar Vijay Shah : कोर्ट ने इस जवाब को सुनने के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया और अगली सुनवाई की तारीख 18 अगस्त तय की है। कोर्ट ने यह निर्देश भी दिया है कि एसआईटी का एक सदस्य स्टेटस रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हो।

Minister Kunwar Vijay Shah : पूरा विवाद इंदौर जिले के एक ग्रामीण कार्यक्रम में दिए गए बयान से शुरू हुआ था। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना कथित रूप से यह टिप्पणी की थी कि “जिन लोगों ने हमारी बेटियों को विधवा बनाया, हमने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी बहन को भेजा।”

Minister Kunwar Vijay Shah : इस बयान का सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध हुआ और कई सैन्य व नागरिक संगठनों ने इसे अपमानजनक और राष्ट्रविरोधी बताया। विवाद बढ़ने पर मंत्री विजय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी और अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था।

Minister Kunwar Vijay Shah : हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि माफी मात्र से मामला समाप्त नहीं होता और मंत्री को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए थी। अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को अपने शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

Minister Kunwar Vijay Shah : अब सबकी निगाहें 18 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत के निर्देश के अनुसार एसआईटी को अपनी स्टेटस रिपोर्ट के साथ पेश होना है। यह देखना बाकी है कि अदालत इस विवादास्पद बयान पर क्या अंतिम रुख अपनाती है और क्या मंत्री विजय शाह के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ती है।

 

READMORE : नागपंचमी 2025 : 44 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *