Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर : द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार नकबजनी का खुलासा, दो...

इंदौर : द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार नकबजनी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मामलों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया गया है, जो सुनियोजित तरीके से सूने मकानों को निशाना बना रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में दहशत का माहौल खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

महाराष्ट्र से इंदौर तक फैला था अपराध का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी राजेन्द्र सिंह है, जो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपड़ा ग्रामीण थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा आरोपी दीपक सिंह बताया गया है। जांच में सामने आया है कि राजेन्द्र सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध का मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था।

कई थानों में वांटेड था मुख्य आरोपी
राजेन्द्र सिंह इंदौर के सदर बाजार और एरोड्रम थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों में भी वांटेड था। द्वारकापुरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें दबोच लिया।

Read More : इंदौर : तुलसीनगर–महालक्ष्मी नगर में चेन स्नेचिंग करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

चोरी का माल बरामद, करीब 5 लाख की रिकवरी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकबजनी में चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। जब्त सामग्री में करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती घरेलू सामान शामिल है। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ जारी, और खुलासों की उम्मीद
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और आशंका है कि इंदौर के अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता सामने आ सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here