Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Balaghat News: 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट में...

Balaghat News: 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट में आगजनी, 4-5 करोड़ का नुकसान; जनपद सदस्य, सरपंच समेत तीन गिरफ्तार

Balaghat News: बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में माइक्रो सिंचाई परियोजना के एक प्लांट में हुई भीषण आगजनी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लामता थाना क्षेत्र के राघोटोला स्थित संगम घाट में संचालित त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के PH-2 प्लांट में कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रतापपुर के सरपंच, एक जनपद सदस्य और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

10 लाख रुपये मांगने का आरोप

Balaghat News: पुलिस के अनुसार, प्लांट में तैनात सुरक्षा गार्ड अतुल बघेले की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप है कि 1 जुलाई को सरपंच राजेश सिरसाम, जनपद सदस्य भुवनेश्वर रजक, राकेश दमाहे तथा उनके साथ 7 से 8 अन्य लोग प्लांट पहुंचे और प्रोजेक्ट मैनेजर से 10 लाख रुपये की मांग की।शिकायत के मुताबिक, कंपनी द्वारा रकम देने से इनकार किए जाने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर प्लांट में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

Bhopal Traffic Inspection: सड़क सुरक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन एक्शन मोड में, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने किया संयुक्त निरीक्षण

पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, गार्ड को जलाने का भी आरोप

Balaghat News: एफआईआर के अनुसार, आरोपी राकेश दमाहे अपने साथ पेट्रोल से भरी केन लेकर आया था। आरोप है कि उसने प्लांट में रखे पाइप, उपकरणों और अन्य सामग्री पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

गार्ड अतुल बघेले ने जब आगजनी रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर भी पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान उसके हाथ झुलस गए। गार्ड ने बारिश के पानी की मदद से आग बुझाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

करोड़ों का सामान जलकर खाक

Balaghat News: घटना के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य कर्मचारी जान बचाकर मौके से भाग निकले। आग में प्लास्टिक पाइप, एचडीपीई फिटिंग, वाल्व, पैनल, स्काडा सिस्टम और तीन कंटेनरों में रखा अन्य सामान पूरी तरह जल गया।कंपनी ने इस आगजनी में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है।

Gwalior News: धान खरीदी के नाम पर 1.53 करोड़ की कथित ठगी, हरियाणा के चार कारोबारियों पर FIR दर्ज

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Balaghat News: लामता पुलिस ने मामले में जनपद सदस्य भुवनेश्वर रजक, सरपंच राजेश सिरसाम और राकेश दमाहे को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा 7 से 8 अन्य लोगों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here