Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Traffic Inspection: सड़क सुरक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन एक्शन मोड में,...

Bhopal Traffic Inspection: सड़क सुरक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन एक्शन मोड में, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने किया संयुक्त निरीक्षण

Bhopal Traffic Inspection: भोपाल। राजधानी भोपाल में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त पहल शुरू की है। शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों का संयुक्त निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी मार्ग और बागसेवनिया चौराहे का दौरा कर मौके पर ट्रैफिक की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

READ MORE: Indore Crime News: इंदौर में 48 घंटे में नकबजनी का खुलासा सूने मकान से लाखों के चांदी के जेवर चुराने वाला आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

लेफ्ट टर्न को बाधारहित बनाने पर जोर

Bhopal Traffic Inspection: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न को पूरी तरह बाधारहित और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यस्त समय में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार किए जाएं।इसके साथ ही अधिकारियों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक संकेतक, रोड मार्किंग और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

हॉटस्पॉट्स पर जल्द होंगे सुधार कार्य

Bhopal Traffic Inspection: संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी क्षेत्र और डिपो चौराहे सहित अन्य ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Bhopal Traffic Inspection: लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम, स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस के समन्वय से चिन्हित स्थानों पर जल्द ही आवश्यक सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात की सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान नगर निगम, स्मार्ट सिटी, राजस्व विभाग और यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE: Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश, सोने की चेन और अंगूठियां चुराकर फरार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here