HomeCrimeDelhi-NCR Crime: पाकिस्तानी हथियारों का दिल्ली में भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टरों...

Delhi-NCR Crime: पाकिस्तानी हथियारों का दिल्ली में भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टरों की बड़ी साजिश रोकी

Date:

Related stories

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। वहीं पुलिस की सतर्कता ने दिल्ली-एनसीआर में बड़े गैंगवार को रोक दिया। मामले पर जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई भारी हथियारों की खेप दिल्ली पहुंची, जिसे लॉरेंस विश्नोई, बम्पीहा, गोगी, हिमांशु भाऊ और टिल्लू ताजपुरिया के गैंग्स तक सप्लाई किया जाना था। इस ऑपरेशन में पंजाब, यूपी और दिल्ली के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि इस तस्करी का मास्टरमाइंड पाकिस्तान और दुबई में छिपा हुआ है।

ड्रोन के जरिए बरामद भारी हथियारों की खेप
मामले पर क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, 15 नवंबर को खुफिया इनपुट मिला कि अमृतसर के पास ड्रोन से हथियार गिराए गए हैं। तत्काल छापेमारी में यह खेप बरामद हुई। बरामदगी में 20 AK-47 राइफलें (चीन मेड), 15 ग्लॉक पिस्टल (तुर्की मेड), 10 मैगजीन, 500 राउंड गोलियां, 5 ग्रेनेड और 2 ड्रोन किट शामिल हैं।

Read More : Indore News : इंदौर MY अस्पताल विवाद- मरीज की फाइल गुम, पोस्टमार्टम बिना मेडिकल हिस्ट्री के किया गया

इन हथियारों की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हथियार पंजाब के तरन तारन जिले के एक खेत में छिपाए गए थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप, दलवींदर, रोहन और अजय उर्फ मोनू के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब, यूपी और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

BSF ने फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन और ICE ड्रग जब्त किए
गौरतलब है कि,पंजाब पाकिस्तानी तस्करों की पहली पसंद बना हुआ है। BSF ने शनिवार को पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर दो अलग-अलग ऑपरेशन में एक ड्रोन, 566 ग्राम ICE ड्रग और पिस्तौल के पार्ट्स बरामद किए। ऑपरेशन में गांव चंगा राय उत्तर के खेतों से पिस्तौल और गांव कमल वाला से DJI Mavic 3 Classic ड्रोन और ICE ड्रग जब्त की गई।

Read More : Thane Accident : अंबरनाथ फ्लाईओवर हादसा- कार पलटने से 4 की दर्दनाक मौत, ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

मास्टरमाइंड विदेश में, दिल्ली-एनसीआर में बड़ी सफलता
पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई से यह तस्करी नाकाम हुई और दिल्ली-एनसीआर में संभावित गैंगवार टल गया। अधिकारी कहते हैं कि पकड़े गए हथियारों की सप्लाई सीधे कुख्यात गैंगस्टरों तक होने वाली थी। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here