Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव पर कांग्रेस का...

CG NEWS : हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव पर कांग्रेस का हल्लाबोल, CSEB मुख्यालय के बाहर तेज हुआ विरोध

0
227
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना को घटाकर 100 यूनिट तक सीमित करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को रायपुर के डंगनिया स्थित सीएसईबी मुख्यालय का घेराव कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के निर्णय का विरोध किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया, जिसमें युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

CG NEWS :प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने “महतारी वंदन का पैसा वापस करो”, “400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो” और “छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो” जैसे नारों के साथ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर परिसर में घुसने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें रोका गया।

CG NEWS :प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की योजनाओं में कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने की योजना लागू की थी, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिली थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस योजना का दायरा घटाकर 100 यूनिट कर दिया है, जो पूरी तरह जनविरोधी फैसला है।

CG NEWS :प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात करने नहीं आया, उल्टा पुलिस बुलाकर उन्हें रोका गया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस का विरोध आगे भी जारी रहेगा।

CG NEWS :प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, छाया विधायक पंकज शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, महासचिव भावेश शुक्ला, मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा, ज्ञानेश शर्मा, अमित शर्मा, विनोद कश्यप, शिव कुमार मेनन, तुषारा पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here