Saturday, August 15, 2026
Home Entertainment TV Industry : श्वेता तिवारी का खुलासा – “टीवी सीरियल्स में तर्क...

TV Industry : श्वेता तिवारी का खुलासा – “टीवी सीरियल्स में तर्क नहीं, TRP ही सबकुछ थी”

0
134

TV Industry : मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में डेली सोप्स की दुनिया के हैरान कर देने वाले पर्दे के पीछे के किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे TRP की होड़ में सीरियल्स में अचानक मौत, डबल रोल और बार डांसर जैसे अजीबो-गरीब ट्विस्ट जोड़े जाते थे — वो भी बिना किसी लॉजिक के।

Read More : Red Fort Security : 15 अगस्त से पहले बड़ा अलर्ट – लाल किले में घुसे बांग्लादेशी, बम ड्रिल में चूक, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Kasautii Zindagii Kay return after 20 years anurag prerna love story will  win heart again | 20 साल बाद टीवी पर लौटा Kasautii Zindagii Kay शो, दिल  जीतने आई प्रेरणा और अनुराग की जोड़ीश्वेता ने बताया कि उनके लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी ज़िंदगी की के दौरान पूरा हफ्ते भर का एपिसोड पहले से शूट कर लिया जाता था, लेकिन एक दिन अचानक सेट पर बताया गया कि अगले दिन का टेलीकास्ट शूट करना है क्योंकि कहानी बदल दी गई है। “एकता (कपूर) ने कहा कि अनुराग मर रहा है। मैंने स्क्रिप्ट देखी, तो करवा चौथ चल रहा था और अचानक अपर्णा अनुराग को मार देती है। मैंने पूछा, क्या अपर्णा अच्छी महिला नहीं थी?” श्वेता ने कहा।

इतना ही नहीं, एक एपिसोड में तो उन्हें अचानक बताया गया कि अब उनका डबल रोल है — एक बार डांसर के रूप में। “प्रेरणा मर चुकी है, लेकिन एक बार में माया नाम की एक महिला है जो हूबहू प्रेरणा जैसी दिखती है। फिर पता चलता है कि दोनों असल में एक ही हैं। मैं सोचने लगी, क्या? एक ही औरत अस्पताल में भी है और बार में डांस भी कर रही है?” उन्होंने याद करते हुए कहा।

Watch Kasautii Zindagi Kay - 2001 S2 Episode 30 on JioHotstarश्वेता तिवारी ने यह भी साफ किया कि इन सारे उलटफेरों की वजह TRP थी। “हर बार जब TRP गिरती थी, एकता कहती थीं, ‘किसी को मार दो’। अगर TRP 32 से कम होती थी, तो फौरन किसी किरदार की मौत तय हो जाती थी।”

आज के टीवी शोज़ की तुलना में श्वेता मानती हैं कि पहले के सीरियल्स ज्यादा बेहतर थे। उन्होंने कहा, “अब तो कुछ भी दिखा रहे हैं। कोई तिजोरी में बंद हो रहा है, कोई सांप के काटने के बाद भी ज़िंदा है, कोई स्कूटर से चांद पर पहुंच रहा है। दो लोग पतंग पकड़कर उड़ रहे हैं। ये सब मैं नहीं कर सकती।”कसौटी जिंदगी की' कोमोलिका अब हो गई हैं पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस, लेटेस्ट  तस्वीरें देख नहीं होगा आंखों पर यकीन | Urvashi Dholakia aka Komolika has  become more ...

Read More : Jabalpur News : बुजुर्ग दंपति को 22 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा डिजिटल अरेस्ट, 7.10 लाख की ठगी

श्वेता तिवारी का यह बयान उन दर्शकों के लिए एक आईना है जो आज भी टीवी सीरियल्स की कहानियों में लॉजिक ढूंढते हैं। उनके अनुभवों से साफ होता है कि TRP की दौड़ में क्रिएटिविटी और यथार्थ दोनों ही पीछे छूट जाते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here