Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi Red Fort Security : 15 अगस्त से पहले बड़ा अलर्ट – लाल...

Red Fort Security : 15 अगस्त से पहले बड़ा अलर्ट – लाल किले में घुसे बांग्लादेशी, बम ड्रिल में चूक, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
146

Red Fort Security : दिल्ली। 15 अगस्त से पहले दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले में घुसपैठ की कोशिश ने सुरक्षा एजेंसियों को हिला दिया है। सोमवार, 4 अगस्त 2025 को सुरक्षा कर्मियों ने पांच संदिग्ध युवकों को लाल किला परिसर में घुसते हुए पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो दिल्ली में फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए मजदूरी कर रहे थे।

Read More : Reva News : नशे के गढ़ कबाड़ी मोहल्ले में पहली बार IG ने मारी दबिश, महिला तस्कर गिरफ्तार – कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है और सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज़ भी जब्त किए हैं। अब उनसे यह पूछताछ की जा रही है कि वे लाल किले में क्यों घुसने की कोशिश कर रहे थे और उनके पीछे किसी संगठन या नेटवर्क का हाथ है या नहीं।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। चूंकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री यहीं से देश को संबोधित करते हैं, ऐसे में अगस्त माह में लाल किले की सुरक्षा बहुस्तरीय होती है। इस हाई अलर्ट के बावजूद ऐसी घुसपैठ चिंता बढ़ाने वाली है।

Read More : Mokshit Corporation : दवा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त, मोक्षित कार्पोरेशन के मालिक और अफसरों पर शिकंजा

इसी बीच एक और बड़ी चूक सामने आई जब सुरक्षा जांच के दौरान एक डमी बम को पहचानने में असफल रहे सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। स्पेशल सेल की एक टीम ने सिविल ड्रेस में डमी बम के साथ एंट्री ली, लेकिन सुरक्षा में मौजूद जवानों ने समय पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके चलते लाल किले की सिक्योरिटी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News
Previous articleGwalior Crime : बुजुर्ग दंपति को 22 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा डिजिटल अरेस्ट, 7.10 लाख की ठगी
Next articleTV Industry : श्वेता तिवारी का खुलासा – “टीवी सीरियल्स में तर्क नहीं, TRP ही सबकुछ थी”
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here