Sunday, August 16, 2026
Home International Act East Policy : भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी पर मुहर, PM मोदी बोले-“आतंकवाद...

Act East Policy : भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी पर मुहर, PM मोदी बोले-“आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा हुआ फिलीपींस”

0
170

Act East Policy : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर की हैदराबाद हाउस में हुई ऐतिहासिक बैठक ने भारत-फिलीपींस संबंधों को एक नई ऊंचाई दी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने की घोषणा की और सहयोग के विस्तृत एक्शन प्लान पर सहमति जताई।

Read More : TV Industry : श्वेता तिवारी का खुलासा – “टीवी सीरियल्स में तर्क नहीं, TRP ही सबकुछ थी”

पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति का किया स्वागत - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samacharबैठक में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने के लिए फिलीपींस का आभार जताया। उन्होंने कहा, “हमारी रक्षा साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार 3 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है।

PM मोदी ने भारतीय सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया, जिसमें फिलीपींस की रामायण ‘महाराडिया लवाना’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हम केवल अतीत की दोस्ती नहीं निभा रहे, यह भविष्य का वादा भी है।”

Read More : Red Fort Security : 15 अगस्त से पहले बड़ा अलर्ट – लाल किले में घुसे बांग्लादेशी, बम ड्रिल में चूक, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नियम-आधारित व्यवस्था की प्रतिबद्धता जताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि फिलीपींस, भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ में एक अहम साझेदार बना रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here