M.P News : “पीछा कर रहा था…” सागर जूता कांड में नया मोड़! विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया का वीडियो बयान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सागर जिले में चर्चित जूता कांड मामले में अब नया मोड़ आ गया है। देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने घटना को लेकर अपना पक्ष रखते हुए संबंधित युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

“कई दिनों से कर रहा था पीछा”

प्रियंका पटेरिया का कहना है कि राजेश शर्मा नाम का व्यक्ति कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्होंने उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के दौरान युवक ने बदतमीजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ने पर उन्होंने गुस्से में आकर उसे जूतों से पीट दिया।
Read more : M.P में कर्मचारियों को बड़ी राहत! DA में 5% बढ़ोतरी, सैलरी और एरियर में इजाफा

पहले भी दी थी शिकायत

प्रियंका ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने पहले ही राजेश शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत का आवेदन दिया था। उनके अनुसार, यह घटना अचानक नहीं हुई बल्कि लंबे समय से चल रही परेशानी का परिणाम थी।

CCTV फुटेज से सामने आया मामला

यह पूरा मामला 13 अप्रैल को उस समय सुर्खियों में आया जब बैंक के बाहर हुई पिटाई का CCTV फुटेज वायरल हो गया। वीडियो में प्रियंका पटेरिया एक व्यक्ति को सरेआम जूतों से मारते हुए नजर आई थीं, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

 युवक का भी अलग दावा

वहीं दूसरी ओर राजेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि उसे बैंक के अंदर से बुलाया गया था। जैसे ही वह बाहर आया, प्रियंका ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जूते से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।

जांच पर टिकी निगाहें

मामले में अब पुलिस जांच अहम हो गई है। दोनों पक्षों के आरोपों और CCTV फुटेज के आधार पर सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने सागर की सियासत और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories