itarsi News : कमिश्नर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

Sanjay Sahu
itarsi News

itarsi News : विनय मालवीय इटारसी /पिपरिया : गुरुवार को कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी व डिप्टी कमिश्नर गणेश जायसवाल ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए की कोई भी फाइल ई लागिन पर 24 घंटे से अधिक पेंडिंग न रहे। 24 घंटे में के अंदर उस फाइल का निराकरण करना है।

itarsi News : वहीं उन्होंने कंप्यूटर शाखा का निरीक्षण कर बिल वाउचर ,आवेदन पत्र, अपलोडिंग फॉर डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया की जानकारी ली साथ ही ऑनलाइन आरसीएमएस प्रक्रिया की समीक्षा की। एसडीएम तहसीलदार ने कमिश्नर को विभागीय समीक्षा की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। वही कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों की अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *