Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Police Action Katni: ISO सम्मान के बीच कटनी में गुंडागर्दी दिनदहाड़े दुकान...

Police Action Katni: ISO सम्मान के बीच कटनी में गुंडागर्दी दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यवसायी को पीटा, ₹1500 की अड़ीबाजी का CCTV वीडियो वायरल

0
108

Police Action Katni: कटनी (मध्य प्रदेश): एक तरफ जहां जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अपनी पीठ थपथपाने में लगा है, वहीं दूसरी ओर कटनी जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके घंटाघर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक किराना दुकान में घुसकर व्यवसायी के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि ₹1500 की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

नशे में धुत युवकों ने मांगी अड़ी, विरोध पर की मारपीट

Police Action Katni: मिली जानकारी के अनुसार, घटना शहर के घंटाघर स्थित एक किराना दुकान की है। पीड़ित व्यवसायी ईश्वरलाल गेई अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कथित तौर पर नशे की हालत में दो युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने आते ही व्यवसायी से ₹1500 की अड़ी (अवैध वसूली) मांगी। जब व्यवसायी ने इसका विरोध किया, तो दोनों युवकों ने तैश में आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

READ MORE: Raisen Farmers Protest: रायसेन किसानों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि मंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Police Action Katni: “शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट की जा रही है, पैसे मांगे जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे दहशत के माहौल में व्यापारी आखिर सुरक्षित होकर व्यापार कैसे करें?”
— ईश्वरलाल गेई, पीड़ित व्यवसायी

व्यापारियों में भारी आक्रोश, पुलिस खंगाल रही CCTV

Police Action Katni: घटना के तुरंत बाद पीड़ित व्यवसायी ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। लगातार सामने आ रही चाकूबाजी, मारपीट और दबंगई की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी वर्ग बेहद गुस्से में है। व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ शहर को ‘ISO सम्मान’ मिलने की गूंज है, तो दूसरी तरफ रक्षक ही भक्षक बने अपराधियों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

पुलिस का दावा: जल्द होंगे आरोपी सलाखों के पीछे

Police Action Katni: इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बदमाशों को कब तक सलाखों के पीछे भेजकर व्यापारियों के भीतर खोए हुए सुरक्षा के विश्वास को वापस बहाल कर पाती है।

READ MORE: Rewa Factory Risk: रीवा में रिहायशी इलाके के बीच चल रही लाई फैक्ट्री बनी खतरा, रहवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here