Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Raisen Farmers Protest: रायसेन किसानों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस का...

Raisen Farmers Protest: रायसेन किसानों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि मंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0
78

Raisen Farmers Protest: राजू बैरागी \ रायसेन। जिले के उदयपुरा में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री के नाम तहसीलदार उदयपुरा को ज्ञापन सौंपकर मूंग खरीदी, खाद की उपलब्धता, ई-टोकन व्यवस्था और बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों सहित कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

मूंग खरीदी शत-प्रतिशत करने की मांग

Raisen Farmers Protest: युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिले में मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संगठन ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी किसान को वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।

READ MORE: Rewa Factory Risk: रीवा में रिहायशी इलाके के बीच चल रही लाई फैक्ट्री बनी खतरा, रहवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

डीएपी और यूरिया की कमी पर जताई चिंता

Raisen Farmers Protest: ज्ञापन में किसानों के लिए समय पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन के दौरान खाद की कमी के कारण बोवनी प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

ई-टोकन व्यवस्था में सुधार की मांग

Raisen Farmers Protest: युवा कांग्रेस ने खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली पर भी सवाल उठाए। किसानों के अनुसार, उदयपुरा समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के बावजूद ऑनलाइन टोकन बुक करने पर उन्हें बाड़ी, बरेली या बकतरा जैसी अन्य समितियों से खाद लेने का संदेश मिल रहा है। इसे तकनीकी खामी बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की गई।

बढ़ती ईंधन कीमतों पर जताया विरोध

Raisen Farmers Protest: ज्ञापन में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का भी विरोध किया गया। संगठन का कहना है कि महंगे ईंधन के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

आंदोलन की दी चेतावनी

Raisen Farmers Protest: युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन किसानों के साथ व्यापक आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर चक्काजाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

READ MORE: MP News: IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR! खाना टेस्टी नहीं बना तो कुक से की मारपीट

ये रहे मौजूद

Raisen Farmers Protest: ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शिवम ठाकुर, किसान छत्रपाल सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह राजपूत, विनय रघुवंशी, रविंद्र राजपूत, सचिन राजपूत, यशवंत राजपूत, असगर खान, केदार सिंह, अमित राजपूत सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here