MP Crime: टीकमगढ़ में चोरों का आतंक जारी बम्होरी कलां के बाद नौरपारा में बड़ी चोरी, 5 ताले तोड़कर 20 लाख का माल ले उड़े बदमाश; डॉग स्क्वॉड समेत कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

MP Crime:जमील खान \टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बम्होरी कलां गांव में एक ही रात चार घरों में हुई करोड़ों की नहीं बल्कि लाखों की चोरी की वारदात के बाद अब खरगापुर थाना क्षेत्र के नौरपारा गांव में बदमाशों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने देर रात एक मकान के पांच ताले तोड़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीओपी, डॉग स्क्वॉड और जिले के कई थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

देर रात दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार नौरपारा गांव निवासी टीकाराम यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के लोग रात में घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच बदमाश मकान में घुस गए।

Indore Drugs Case: इंदौर में ड्रग्स-सट्टा-भूमाफिया सिंडिकेट की जांच में बड़ा खुलासा डॉक्टर ने खोली सुमित मंत्री की पोल, पूछताछ की भनक लगते ही थाने से फरार हुआ कॉलोनाइजर

चोरों ने घर में लगे एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच ताले तोड़ दिए और बड़ी ही सुनियोजित तरीके से अलमारी और कमरों की तलाशी ली। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण, नगदी और अन्य बहुमूल्य सामान समेटकर फरार हो गए।सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

15 से 20 लाख रुपये का नुकसान

MP Crime: पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश घर से करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस अभी चोरी गए सामान का विस्तृत आकलन कर रही है। जांच पूरी होने और पीड़ित परिवार के बयान के बाद ही वास्तविक नुकसान की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड ने जुटाए सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए खरगापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसडीओपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस ने फॉरेंसिक तरीके से जांच शुरू करते हुए डॉग स्क्वॉड की मदद ली। इसके अलावा जिले के कई अन्य थानों की पुलिस टीमों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके।पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जांच कर रही है।

संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर

MP Crime: ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले गांव में दो से तीन संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए थे। वे लोगों से पुराने सोने-चांदी के जेवर साफ और चमकाने की बात कर रहे थे।पुलिस अब इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए उसी एंगल पर जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले गांव की रेकी की और फिर सुनसान समय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत

टीकमगढ़ जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बम्होरी कलां गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। अब नौरपारा में हुई इस घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

Gwalior Wall Collapse: ग्वालियर में नगर निगम की दीवार बनी मौत का जाल भरभराकर गिरी दीवार के मलबे में दबे तीन लोग, दो को निकाला गया; महिला को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लोगों ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस का दावा—जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

MP Crime: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, डॉग स्क्वॉड की रिपोर्ट, तकनीकी इनपुट और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने टीकमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इन वारदातों के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है और कब तक उसे कानून के शिकंजे में लाया जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories