Friday, June 19, 2026
34.3 C
Raipur

MP News: युजवेंद्र चहल ने किए महाकाल के दर्शन, पहली बार भस्म आरती में शामिल होकर बोले- यह अद्भुत अनुभव

Yuzvendra Chahal Mahakal Darshan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल महाकाल दर्शन करने के लिए शुक्रवार अलसुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। चहल ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला मौका है, जब उन्होंने महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए हैं।

युजवेंद्र चहल महाकाल दर्शन के दौरान करीब दो घंटे तक मंदिर के नंदी हॉल में बैठे रहे और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। सुबह की दिव्य भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद चहल ने श्रद्धा के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परंपराओं का अनुभव किया।

बोले- इस अनुभव को शब्दों में नहीं बता सकता
महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद युजवेंद्र चहल महाकाल दर्शन को लेकर उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली भस्म आरती थी और यह इतना अद्भुत अनुभव है कि इसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।चहल ने भावुक होकर कहा कि जब-जब बाबा महाकाल का बुलावा आएगा, वह उज्जैन जरूर आते रहेंगे।
Read more: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21 से 23 जून के बीच मानसून की दस्तक के संकेत

मंदिर समिति ने किया सम्मान
भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर अधिकारियों ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया।

देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है महाकाल मंदिर
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। युजवेंद्र चहल महाकाल दर्शन की तरह ही कई बड़े खिलाड़ी, फिल्म कलाकार, राजनेता और प्रसिद्ध हस्तियां भी बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से उज्जैन पहुंचते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories