Damoh Crime: बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन के आगे दी जान, रक्षाबंधन के दिन उजड़ा परिवार

Sanjay Sahu
Damoh Crime

Damoh Crime: दमोह। रक्षाबंधन के दिन मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलने के कुछ समय बाद उसके माता-पिता ने भी रेलवे ट्रैक पर जाकर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, परिवार का छोटा बेटा रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी बहन को लेने दूसरे जिले गया था। इसी दौरान घर पर यह दुखद घटना हो गई।

करैया गांव के पास युवक की मौत

बताया जा रहा है कि करैया गांव के पास मुकेश अहिरवार नाम के युवक ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की जानकारी जब उसके माता-पिता को मिली तो वे गहरे सदमे में आ गए।

इसके कुछ ही समय बाद दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा रेलवे फाटक के पास मुकेश के माता-पिता भारत अहिरवार और उमा अहिरवार भी ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस और GRP ने शुरू की जांच

Damoh Crime: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और GRP की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के लोगों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *