CG NEWS : धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती, कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निलंबित कर एफआईआर के दिए निर्देश

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : पिथौरा। छत्तीसगढ़ में चल रही धान खरीदी के बीच महासमुंद जिले के एक खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने विकासखंड पिथौरा स्थित प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच का औचक निरीक्षण किया, जहां धान खरीदी में गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।

CG NEWS : निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि पुराने रबी फसल के धान को खरीदी में खपाया जा रहा था। इसके साथ ही गुणवत्ताहीन धान की खरीदी और तौल में गड़बड़ी किए जाने के भी तथ्य सामने आए। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

CG NEWS : कलेक्टर लंगेह ने मामले में संबंधित प्रकरण पर एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : निरीक्षण के समय एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, खाद्य अधिकारी अजय यादव और जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया भी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी धान खरीदी केंद्रों में नियमित निगरानी रखने और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *