CG NEWS: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों की होगी भर्ती, आरक्षक के 36 पदों को मंजूरी; विभाग का नाम भी बदलेगा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर । छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। वहीं, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई है।

पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा रोजगार का अवसर

मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार, गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसका उद्देश्य सेना में प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त कर चुके युवाओं के कौशल का उपयोग राज्य की सेवाओं में करना है।

CG NEWS: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर श्रेणीवार 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले ही कर चुकी है। नए फैसले से पूर्व अग्निवीरों को राज्य पुलिस में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

CG NEWS: आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम

CG NEWS: मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा। इस फैसले के बाद विभाग का आधिकारिक नाम संशोधित किया जाएगा। सरकार के इन दोनों फैसलों को प्रशासनिक बदलाव और पूर्व अग्निवीरों के अनुभव का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

READ MORE: Raipur News : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की विशेष पहल से कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू होने की उम्मीद, जल्द लग सकती है मुहर

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *