CG News : स्वच्छता पखवाड़ा : घरघोड़ा स्कूल में पर्यावरण जागरूकता बढ़ी, शाला में ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस का आयोजन

VIKASH KHALKHO

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़े (16 से 30 सितंबर) के तहत कन्या शाला घरघोड़ा में “ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस” मनाया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को जल संरक्षण, प्लास्टिक का त्याग, पौधरोपण और पर्यावरण सजगता के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने प्रतिदिन एक लीटर जल बचाने का संकल्प लिया।

Read News : Gwalior News : कंप्यूटर बाबा की गौरक्षा यात्रा शुरू, साधु-संतों के साथ सड़क पर उतरकर मांगा सहयोग

विद्यालय के प्रधान पाठक अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं से विद्यालय, आवासीय परिसर और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में योगदान देने का आग्रह किया और स्वच्छता को जीवन का अंग बताया।

शिक्षिका ज्योति एवं निवेदता सिंह ठाकुर ने जल, वायु और भूमि संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की। शिक्षक विजय पंडा ने 3R (Reduce, Reuse, Recycle) और पौधों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

Read News : Ujjain News : सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल के नाम पर साइबर ठगी, श्रद्धालु हुए शिकार

छात्राओं ने पोस्टर, पाम्फलेट तैयार किए, विद्यालय की आत्मानंद वाटिका में पौधरोपण किया और सफाई में सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं की उत्साही भागीदारी देखी गई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *