Home Madhya Pradesh Gwalior News : कंप्यूटर बाबा की गौरक्षा यात्रा शुरू, साधु-संतों के साथ सड़क पर उतरकर मांगा सहयोग

Gwalior News : कंप्यूटर बाबा की गौरक्षा यात्रा शुरू, साधु-संतों के साथ सड़क पर उतरकर मांगा सहयोग

0
Gwalior News : कंप्यूटर बाबा की गौरक्षा यात्रा शुरू, साधु-संतों के साथ सड़क पर उतरकर मांगा सहयोग
Gwalior News

ग्वालियर। Gwalior News : मध्य प्रदेश में गोवंश की बदहाली और संरक्षण को लेकर कंप्यूटर बाबा ने साधु-संतों के साथ सड़क पर उतरकर गौरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर दुकानदारों और राहगीरों से गौ दान देने और सहयोग करने की अपील की। उनका कहना है कि प्रदेश की सड़कों पर प्रतिदिन गायों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

Gwalior News : कंप्यूटर बाबा ने बताया कि 7 अक्टूबर से नर्मदापुरम से शुरू होने वाली आठ दिवसीय गौरक्षा न्याय यात्रा 14 अक्टूबर को भोपाल में समाप्त होगी। इस पैदल यात्रा में हजारों गायें भी शामिल होंगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को गौ संरक्षण पर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की जाएगी।

वी ओ में बताया गया कि 34 डिग्री तापमान में भी कंप्यूटर बाबा हाथ में गौ दान का पात्र लेकर ढोल-मनजीरा के साथ साधु-संतों के साथ शहर के लोगों से भिक्षा मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में कुत्तों को रखते हैं, लेकिन गाय माता को स्थान नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कई बार मुलाकात और पत्राचार किया, लेकिन अब मजबूरी में सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं।

कंप्यूटर बाबा ने जोर देकर कहा कि गौ रक्षा केवल साधु-संतों का आंदोलन नहीं है, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन में भाग लें और गौ माता के संरक्षण में योगदान दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here