Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : सीएसपी दीपिका शिंदे और एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने ड्रिल...

MP News : सीएसपी दीपिका शिंदे और एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने ड्रिल का किया निरीक्षण

उज्जैन। उज्जैन के टावर चौक चौराहे पर आज पुलिस ने दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ‘दंगाई’ बने साथियों के खिलाफ पथराव, लाठीचार्ज और गोलीबारी की कार्रवाई का प्रशिक्षण लिया।

मॉक ड्रिल में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अभ्यास में पुलिस की विभिन्न टीमें, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं शामिल रहीं ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Read news : MP News : मध्य प्रदेश में सेवा पर्व पखवाड़ा: प्रतिभागियों ने पहचानी लता मंगेशकर की आवाज़

अधिकारियों ने क्रमबद्ध तरीके से बल प्रयोग का तरीका दिखाया। पहले गैस फायर, फिर इफेक्टिव बल, और अंत में मजिस्ट्रेट की अनुमति से गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने जवानों को आपातकालीन स्थिति में जिम्मेदारियों और बल प्रयोग की भूमिका के बारे में भी प्रशिक्षित किया।

ड्रिल में सीएसपी दीपिका शिंदे, राहुल देशमुख, आरआई रणजीत सिंह, एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर सहित सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Share The News
Previous articleजगदलपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा : बैंक गारंटी और फर्जी FD बॉन्ड से 32 लाख की ठगी….
Next articleग्वालियर डिजिटल फ्रॉड : प्यार और धमकी के जाल में फंसी महिला डॉक्टर, जानें पूरा मामला
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here