जगदलपुर हॉस्टल में शर्मनाक मामला : अधीक्षक ने बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाकर नकल करने को कहा…मचा बवाल

Parivesh
जगदलपुर हॉस्टल में शर्मनाक मामला

जगदलपुर। जगदलपुर हॉस्टल में शर्मनाक मामला : बस्तर जिले के सरकारी बालक आश्रम में गंभीर घटना सामने आई है। छात्रावास अधीक्षक सुकरु राम बघेल पर आरोप है कि वह बच्चों के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था और उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी नकल करने के लिए कहता था।

जगदलपुर हॉस्टल में शर्मनाक मामला : यह खुलासा तब हुआ जब कलेक्टर एस. हरीश ने 18 सितंबर को बालक आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने कलेक्टर को छात्रावास अधीक्षक की करतूतों की जानकारी दी। कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त से प्रतिवेदन तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजने का निर्देश दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस गंभीर मामले को देखते हुए सुकरु राम बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर नियत किया गया है।

यह मामला छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत गंभीर उल्लंघन के रूप में दर्ज किया गया है और जिले में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *