Jagdalpur News: नगरनार स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस के पास लगी आग, घटना पर प्रबंधन ने साधी चुप्पी

Sanjay Sahu
Jagdalpur News:

Jagdalpur News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में रविवार सुबह आग लगने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे ब्लास्ट फर्नेस के पास आग लगी। घटना की जानकारी स्टील श्रमिक यूनियन के कार्यालय सचिव विश्वास जोएल ने दी।

आग लगने की सूचना के बाद प्लांट में हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्लांट प्रबंधन घटना के कारणों की जानकारी जुटाने में लगा है।

मीडिया के सवालों पर प्रबंधन ने नहीं दी जानकारी

घटना को लेकर मीडिया ने प्लांट प्रबंधन से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन प्रबंधन ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। ऐसे में आग लगने की वजह और उससे हुए नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Jagdalpur News: फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रबंधन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

 

READ MORE : Raipur News : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की विशेष पहल से कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू होने की उम्मीद, जल्द लग सकती है मुहर

 

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *