CG NEWS : जगदलपुर में इंदिरा स्टेडियम के पास कार में CGMSC के एसडीओ का शव मिलने से हड़कंप

Sanjay Sahu

CG NEWS : जगदलपुर : जगदलपुर शहर में इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में युवक का शव मिलने से शनिवार सुबह क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने कार के भीतर युवक को अचेत अवस्था में देखा और इसकी सूचना बोधघाट थाना पुलिस को दी।

CG NEWS : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभाराम देहारी के रूप में हुई है। वे Chhattisgarh Medical Services Corporation के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर कार्यरत थे।

CG NEWS : प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक रात से कार के भीतर था। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मौत हृदयाघात या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

CG NEWS : घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर परिजनों को सूचित कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *