Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Suitcase Murder : दुलदुला में सनसनीखेज खुलासा — भिंजपुर घर से सूटकेस...

Suitcase Murder : दुलदुला में सनसनीखेज खुलासा — भिंजपुर घर से सूटकेस में छिपा मिला 43 वर्षीय का शव

Suitcase Murder : गौरी शंकर गुप्ता/ जशपुर-दुलदुला: जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंजपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति का शव उसके घर में सूटकेस के भीतर छिपा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या का शक जताते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपिया की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम आरोपिया की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है।

Read More : Vande Mataram : CM योगी का बड़ा ऐलान! अब UP के हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’

Suitcase Murder : घरेलू विवाद के बाद हत्या और शव को सूटकेस में छिपाना
घटना का विवरण मृतक संतोष भगत (43 वर्ष) के बड़े भाई विनोद मिंज (45 वर्ष) की रिपोर्ट पर आधारित है। विनोद मिंज ने थाना दुलदुला में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि संतोष भगत अपनी पत्नी (आरोपिया) के साथ भिंजपुर गांव में रहता था। दोनों पति-पत्नी के बीच दिनांक 07 नवंबर 2025 को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इस विवाद के दौरान, आरोपिया ने कोरबा में रहने वाली अपनी मंझली बेटी को फोन किया, जिसे कॉल पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दी। अगले ही दिन, यानी 08 नवंबर को, आरोपिया ने फिर उसी बेटी को फोन किया और बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर एक ट्रॉली सूटकेस में छिपा दिया है।

Suitcase Murder : बेटी की सूचना पर हुआ खुलासा, हत्या का मामला दर्ज
बेटी तुरंत अपने पति के साथ 09 नवंबर को गांव पहुंची और अपने बड़े पिता विनोद मिंज को पूरी घटना की जानकारी दी। विनोद मिंज ने बिना देरी किए तत्काल थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया।

Read More : Biological Poisons : गुजरात ATS ने विफल की बड़ी आतंकी साज़िश: ISIS के निशाने पर था ‘रिसिन’ जैविक हथियार

पुलिस टीम जब मौके पर मृतक संतोष भगत के घर पहुंची, तो तलाशी के दौरान उन्हें गहरे लाल रंग का एक ट्रॉली सूटकेस मिला। गवाहों की मौजूदगी में जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें मृतक का शव कंबल से ढंका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Suitcase Murder : पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम महाराष्ट्र भेजी
घटना के बाद से ही संतोष भगत की पत्नी (आरोपिया) फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना (जांच) जारी है। पुलिस ने आरोपिया की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम को महाराष्ट्र रवाना कर दिया गया है।

एसपी शशि मोहन सिंह ने आगे बताया कि “आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।” पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह क्या थी और हत्या को किस प्रकार अंजाम दिया गया।

Share The News
Previous articleRam Charan : Mega Power Star का धमाका : Ram Charan की ‘Peddhi’ ने व्यूज के मामले में तोड़ा रिकॉर्ड
Next articleLand For Job Case : बिहार चुनाव के बीच लालू परिवार को राहत! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में फैसला टला, कब अगली सुनवाई
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here