Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जमानत पर सियासी...

CG Politics : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जमानत पर सियासी बयानबाज़ी तेज, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का तंज

CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर। शराब घोटाले के मामले में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज उनकी जेल से रिहाई होने जा रही है। इस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

CG Politics : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में शराब, डीएमएफ और कोयला जैसे कई बड़े घोटाले हुए, लेकिन इन सबका ठीकरा कवासी लखमा के सिर फोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लखमा को राजनीतिक रूप से “बलि का बकरा” बनाया गया।

CG Politics : नक्सल मुद्दे पर बोलते हुए विजय शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ में हुई हाई लेवल मीटिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब केवल 15 प्रतिशत भूभाग और लगभग 15 प्रतिशत नक्सलियों का सशस्त्र नेटवर्क शेष है। केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बिना गोली चलाए शांति स्थापित करना है। नक्सलियों के लिए पुनर्वास की बेहतर नीति बनाई गई है, लेकिन जो हथियार नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी रहेगी।

CG Politics : दिल्ली में राहुल गांधी और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुलाकात पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तंज का जवाब देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि राजनीति में अनुशासन सबसे अहम है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जितने मंडल बना ले, लेकिन अनुशासन कहां से लाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उस मुलाकात के दौरान विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे और सामान्य चर्चा हो रही थी।

CG Politics : धान खरीदी की तारीख दो दिन बढ़ाए जाने के फैसले पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है, जबकि कांग्रेस का जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है और वह केवल अपने राजनीतिक एजेंडे पर ही ध्यान देती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here