Dhanteras 2025 : जानें कल की खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। धनतेरस या धन त्रयोदशी का त्योहार कल यानी 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा यमराज की भी पूजा का विधान है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या अन्य धातुओं की खरीदारी का भी विशेष महत्व है।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5 बजकर 48 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। खरीदारी के लिए अमृत काल सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक और लाभ उन्नति चौघड़िया दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक शुभ माना गया है।

Read More : BIG News : महिंद्रा शो-रूम के सामने थार में माल अज्ञात युवक का शव, पुलिस तलाश में जुटी

धन्वंतरि की पूजा के लिए मूर्ति को घर के उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित करें, दीपक जलाएं और धूप, फूल, अक्षत, हल्दी-कुमकुम अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ धन्वंतराये नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

मां लक्ष्मी की पूजा सौभाग्य, धन और समृद्धि के लिए की जाती है। घर को साफ करें, दीपक और फूल से रंगोली बनाएं और ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ’ मंत्र का जाप करें।

Read More : MP News : नाबालिग छात्रा के साथ जबरन निकाह और दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भगवान कुबेर की पूजा के लिए सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें, पूजा स्थान को स्वच्छ करें और चौकी पर कुबेर जी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। दीपक जलाकर चंदन का तिलक करें और धूप, फूल, फल तथा नैवेद्य (जैसे खीर) अर्पित करें। मंत्रों में ‘ॐ लक्ष्मी कुबेराय नमः’ या ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः’ का जाप लाभकारी माना गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *