Indore Crime News : प्यार में मिला ऐसा धोखा कि छात्रा ने खाया जहर, फिर खुद को लगाई आग….

इंदौर: Indore Crime News : प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत एक छात्रा ने इंदौर में दिल दहला देने वाला कदम उठाया है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने पहले जहर खाया और फिर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Indore Crime News : यह है पूरा मामला

मल्हारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली कृति नामक छात्रा ने पहले जहर खाया और उसके बाद किचन में जाकर गैस सिलेंडर की नली खोलकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटें देख परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुँचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। हालाँकि, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को मौके से 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी माँगी है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान से यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया और शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस ने किसी के भी बयान दर्ज नहीं किए हैं, लेकिन सुसाइड नोट और प्रारंभिक जाँच से यह साफ हो रहा है कि युवती ने यह कदम प्रेम में मिले धोखे के कारण उठाया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories