Raigarh Crime News: सहारा इंडिया के फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

Sanjay Sahu
Raigarh Crime News

Raigarh Crime News: रायगढ़। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारा इंडिया निवेश घोटाले के एक फरार ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे विजय कुमार शराफ (54) को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Raigarh Crime News: पुलिस के अनुसार, इस मामले की शिकायत 29 सितंबर 2022 को विकास निगानिया ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंपनी की विश्वसनीयता और बेहतर रिटर्न का भरोसा देकर वर्ष 2017 में शिकायतकर्ता, उनकी पत्नी और माता से करीब 40 लाख रुपये विभिन्न योजनाओं में निवेश कराए। निवेश की अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।

Raigarh Crime News: जांच में सामने आई बड़ी धोखाधड़ी

Raigarh Crime News: जांच के दौरान पता चला कि निवेशकों से सहारा इंडिया के नाम पर पैसे जमा कराए गए, जबकि उन्हें अलग-अलग सहकारी समितियों के नाम से बॉन्ड जारी किए गए। पुलिस ने इसे सुनियोजित निवेश धोखाधड़ी बताया है। अब तक की जांच में रायगढ़ समेत अन्य जिलों के 3,848 निवेशकों से कुल 40 करोड़ 78 लाख 16 हजार 739 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।

Raigarh Crime News: पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

Raigarh Crime News: इस मामले में पुलिस पहले ही पूर्व शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा, खरसिया के पूर्व शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार साहू, कंपनी डायरेक्टर करुणेश अवस्थी, सेक्टर मैनेजर अमृत लाल श्रीवास और बिलासपुर के रीजनल मैनेजर रजनीष तिवारी को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी के खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश किया जा चुका है।

Raigarh Crime News: ससुराल आने की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

Raigarh Crime News: पुलिस के मुताबिक, विजय कुमार शराफ गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि वह अपने ससुराल कोतरारोड़ आया हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से सहारा इंडिया के कबीर चौक स्थित फ्रेंचाइजी कार्यालय से जुड़े विकास और प्रशासन संबंधी आदेश, एमओयू की प्रतियां तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

Raigarh Crime News: दस्तावेज और संपत्ति भी जब्त

Raigarh Crime News: पुलिस ने आरोपी के आईडी कार्ड, नियुक्ति और कार्य आदेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, जमीन संबंधी दस्तावेज तथा कथित धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *