Sunday, October 4, 2026
Home Jharkhand freight trains collided : झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं,...

freight trains collided : झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं, अप-डाउन लाइन ठप

freight trains collided : झारखंड। झारखंड के चांडिल में शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। आद्रा रेल मंडल के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 375/22 के समीप सुबह 4:15 बजे दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Read More : RAIPUR NEWS: रक्षाबंधन पर शराब ऑफर का विवाद: ‘एक पैग फ्री’ प्रमोशन पर बवाल, बजरंग दल ने कहा- हिंदू पर्व का अपमान

जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी। शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे प्रशासन की टीम इसकी जांच कर रही है।

Read More : RAIPUR NEWS: रक्षाबंधन पर शराब ऑफर का विवाद: ‘एक पैग फ्री’ प्रमोशन पर बवाल, बजरंग दल ने कहा- हिंदू पर्व का अपमान

स्थानीय लोगों के अनुसार, टाटानगर से पुरुलिया जा रही एक मालगाड़ी चांडिल स्टेशन पार करने के बाद पटरी से उतर गई। इसके डिब्बे विपरीत दिशा के ट्रैक पर आ गए। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मालगाड़ी उनसे टकरा गई, जिससे उसके भी कई डिब्बे डिरेल हो गए। यह हादसा पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुआ।

Read More : RAIPUR NEWS: रक्षाबंधन पर शराब ऑफर का विवाद: ‘एक पैग फ्री’ प्रमोशन पर बवाल, बजरंग दल ने कहा- हिंदू पर्व का अपमान

चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की बहाली में कम से कम 24 घंटे लग सकते हैं। मौके पर राहत और मरम्मत कार्य जारी है।

Share The News
Previous articleRAIPUR NEWS: रक्षाबंधन पर शराब ऑफर का विवाद: ‘एक पैग फ्री’ प्रमोशन पर बवाल, बजरंग दल ने कहा- हिंदू पर्व का अपमान
Next articleरांची में मोबाइल शॉप से 30 लाख के 28 iPhone चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here