IPL 2025 : 14 साल के वैभव ने मचाया धमाल, 35 गेंदों में शतक जड़, रचा नया इतिहास….

Parivesh

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 : क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा चमक उठा है। राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने मात्र 35 गेंदों में शतक ठोकते हुए इतिहास रच दिया।

वैभव ने अपनी 38 गेंदों की तूफानी पारी में 101 रन बनाए, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही उन्होंने क्रिकेट के कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी कम उम्र में इतनी तेज शतक लगाने का कारनामा क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। वैभव के इस प्रदर्शन ने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, बल्कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिलने की उम्मीद भी जगा दी है।

अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस युवा प्रतिभा के अगले मैचों पर टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *